फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: केंद्र सरकार पर उदयनिधि ने लगाए गंभीर आरोप; अपने गृह क्षेत्र से छठी बार चुनाव लड़ेंगे पलानीस्वामी

Sat, 18 Apr 2026 01:06 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु चुनाव में कुछ दिन बचे हैं। इसी बीच तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं,  के. पलानीस्वामी छठी बार अपने गृह क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को है। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी एडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


फंड ना देने का आरोप लगाया
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य को धनराशि जारी नहीं करती है। इसके साथ ही तमिलनाडु के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया। पश्चिमी इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलयम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, डीएमके युवा विंग के प्रमुख ने दावा किया कि केंद्र ने शिक्षा के लिए 3,000 करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘केंद्र सरकार ने हमारे सभी अधिकार छीन लिए हैं।’

यह भी पढ़ें- Maharashtra: एक से 10वीं तक मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, वसूला जाएगा जुर्माना; जानें निर्देश

केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन देश में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने दावा किया कि यह भारत गठबंधन के लिए एक बड़ी जीत थी, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष द्वारा इसके खिलाफ मतदान करने के बाद बहुमत के अभाव में विधेयक पराजित हो गया।

छठी बार अपने गृह क्षेत्र से चुनावी मैदान में  पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन

वहीं, इस बार के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी छठी बार एडप्पाडी विधानसभा यानी की अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और समर्थन आधार के विस्तार से उनके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है। एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी ने 1989, 1991, 2011, 2016 और 2021 में हुए चुनावों में पांच बार यह सीट जीती है। हथकरघा और पावर लूम क्षेत्र और ग्रेनाइट खदानों पर निर्भर इस कृषि प्रधान निर्वाचन क्षेत्र को अपना गढ़ बना लिया है।

यह भी पढ़ें-  Women Reservation: 'हमने भारत के संविधान की रक्षा का जश्न मनाया ', प्रियंका बोलीं- केंद्र पुराना बिल वापस लाए

पहली बार 1989 में विधायक बने
वह डीएमके के सी. कासी, जो एक कपड़ा व्यापारी हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।  पूर्व फिल्म निर्देशक सीमान के नेतृत्व वाली नाम तमिलर कत्ची की प्रियदर्शनी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में आमने-सामने हैं, हालांकि मैदान में कुल 15 उम्मीदवार हैं। पार्टी सुप्रीमो जे जयललिता के लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद निधन हो जाने के बाद, फरवरी 2017 में पलानीस्वामी, जो कि इसी क्षेत्र के पुत्र हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र लोकप्रिय हो गया। पलानीस्वामी 1998 में तिरुचेंगोडे से सांसद भी रह चुके हैं। वे पहली बार 1989 में विधायक बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें