डिब्रूगढ़ में सड़क हादसे में चार की मौत
ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में रविवार शाम को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल को असम मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश घायल
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के चिव्वेमला मंडल में रविवार को सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश वी सुजाता रविवार को घायल हो गईं। वे हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थीं। उन्होंने बताया कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे झाड़ी में पलट गई। कुछ राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्हें सूर्यापेट के एक अस्पताल में ले जाया गया। जज को मामूली चोटें आईं हैं और उनके सिर पर दो टांके लगे। उनकी हालत स्थिर है और दुर्घटना में कार चालक को भी मामूली चोटें आईं।