फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया इनकार, बोले- भाजपा पहले ही मान जाती तो...

Fri, 01 Jul 2022 02:27 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सबकुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, कहा कि अगर भाजपा पहले ही ऐसे कर लेती तो राज्य में महाविकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि उद्धव ठाकरे ने क्या-क्या कहा?

उद्धव ठाकरे ने कही यह बात

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'जो कुछ भी कल हुआ, उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले ही कह दिया था। हम भाजपा-शिवसेना के गठबंधन में ढाई साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते थे। अगर वे पहले ही इसके लिए तैयार हो जाते तो यहां महा विकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं होती।'

विज्ञापन




 

प्रोजेक्ट में बदलाव पर भी रखी राय

उद्धव ठाकरे ने मेट्रो शेड प्रोजेक्ट की जगह बदलने को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर न निकाला जाए। मेट्रो शेड का प्रपोजल नहीं बदलें। मुंबई के वातावरण से खिलवाड़ न करें।



 

सरकार बनाने के तरीके पर उठाया सवाल

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सरकार बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस सरकार का गठन किया गया और कथित रूप से शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है, यही बात मैंने अमित शाह से भी कही थी। यह सबकुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें