फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने पूछा- आतंकी हमलों को रोकने की जिम्मेदारी किसकी? कहा- क्या PM जम्मू-कश्मीर जाएंगे

Wed, 12 Jun 2024 02:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी अब मणिपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के भविष्य को लेकर चिंतित हूं, एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर नहीं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमले की जिम्मेदारी किसकी है। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। हमलों को रोकना पीएम की जिम्मेदारी होती है। अगर नरेंद्र मोदी हमलों को रोक नहीं सकते तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने जानना चाहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जमीनी स्तर पर क्या बदलाव आया है।

मणिपुर के हालातों पर पीएम से पूछा सवाल

विज्ञापन

ठाकरे बुधवार को एक साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी अब मणिपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के भविष्य को लेकर चिंतित हूं, एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर नहीं। बता दें, आरएसएस प्रमुख भागवत ने सोमवार को मणिपुर के हालातों पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में तीन आतंकी हमला
जम्मू संभाग में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है। तीन दिनों में तीन आतंकवादी घटना हुई है। रविवार को रियासी जिले में आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे। इसके बाद कठुआ जिले की तहसील हीरानगर की गांव सोहले सैडा में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। हालांकि इस हमले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अन्य आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चल रहा है।  

तीसरा आतंकी हमला डोडा में हुआ। देर रात डोडा के छत्रगलां में भी आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। छत्रगलां टॉप का यह इलाका जिला कठुआ और जिला डोडा की तहसील भद्रवाह की सीमा पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें