फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangli LS: उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की पारंपरिक सीट से की उम्मीदवार की घोषणा, कांग्रेसी नेताओं ने जताया विरोध

Fri, 22 Mar 2024 04:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह सावंत ने कहा कि सांगली सीट हमेशा से कांग्रेस के पास रही है। यह सीट कांग्रेस को ही मिलनी चाहिए। हमने अपनी नाराजगी वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा दी है। हमने रैली का बहिष्कार किया है। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली से लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सांगली में गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलवान चंद्रहार पाटिल सांगली से उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बता दें, पाटिल दो बार राज्य की प्रमुख कुश्ती प्रतियोगिता महाराष्ट्र केसरी जीत चुके हैं। रैली में उन्होंने कहा कि आज मैं पाटिल की यहां से उम्मीदवारी की घोषणा करता हूं। वह मशाल के प्रतीक पर चुनाव लड़ेंगे। मैंने पाटिल को मौका दिया है, जो आपके लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। 

इंडी गठबंधन को हो सकता है नुकसान

विज्ञापन

हालांकि, ठाकरे की घोषणा से कांग्रेस के नेता नाराज हैं। क्योंकि, सांगली सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस के पास है। कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह सावंत ने कहा कि सांगली सीट हमेशा से कांग्रेस के पास रही है। यह सीट कांग्रेस को ही मिलनी चाहिए। हमने अपनी नाराजगी वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा दी है। हमने रैली का बहिष्कार किया है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है। ऐसे में  ठाकरे की इस घोषणा से 'इंडिया' गठबंधन के बीच टकराव बढ़ सकता है।

मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं उद्धव
उद्धव ने इससे पहले को अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। अमोल के पिता और इस सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े हैं। उद्धव ठाकरे ने मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमोल की उम्मीदवारी की घोषणा की। हालांकि, एमवीए सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग की बातचीत अभी भी जारी है।
विज्ञापन


बारामती से सुप्रिया सुले लड़ेंगी चुनाव
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने सांसद सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। पुणे जिले की भोर तहसील में आयोजित महा विकास अघाडी की ओर से आयोजित एक रैली के दौरान शरद पवार ने सुप्रिया सुले के चुनावी सीट की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में एमवीए के सहयोगी दल शिवसेना(यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें