फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ने उड़ाया मोदी का मजाक, कहा- आपने तो बिना पानी के देश को नहला दिया

Sat, 11 Feb 2017 07:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
रेनकोट वाले बयान पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री (डॉ. मनमोहन सिंह) को रेनकोट पहनकर नहाने की कला आती है लेकिन, वह कम से कम पानी का इस्तेमाल करके नहाते थे। लेकिन, मोदी तो किसी को पानी से ही नहीं नहाने दे रहे हैं।
विज्ञापन


आपने (मोदी) तो बिना साबुन झाग पैदा कर दिया है और बिना पानी के पूरा देश नहला दिया। एक तरफ उद्धव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो दूसरी ओर आजादी के बाद देश को विकास के मार्ग ले जाने के  लिए कांग्रेस की जमकर प्रशंसा की।

शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र में प्रकाशित साक्षात्कार में उद्धव ने यह भी दावा किया है कि गठबंधन तोड़ने की भूल भाजपा को समझ में आ गई है। इसलिए वह शिवसेना से सुलह की आस में है लेकिन बीएमसी चुनाव के बाद वह किसी से गठबंधन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को अपनी गलती का अहसास हो गया है

- फोटो : getty images
ठाकरे ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बीएमसी चुनाव में यह दोस्ताना मैच है। उसका यही मतलब है कि भाजपा को अपनी गलती का अहसास हो गया है। वह समझ गई है कि उसने गलत कदम उठा लिया है। बीते दिनों अमित शाह ने कहा था कि शिवसेना के साथ कोई मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने के पार्टी के फैसले से गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा।

अब नहीं होगा भाजपा से समझौता
उद्धव ने कहा कि अब मैं क्यों उससे (भाजपा से) समझौता करूं। जब मैंने उसके दिमाग के बुरे विचार देख लिए हैं तो मैं क्यों उससे गले लगूं। कोई समझौता कभी नहीं होगा। मैं अब दृढ़ हूं। यदि मैं दृढ़ नहीं होता तो यह घोषणा नहीं की होती कि मैं भविष्य में अपनी पार्टी के लिए नया रास्ता ढूंढ रहा हूं।

महाराष्ट्र में भाजपा से समर्थन वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में सोचना पडे़गा। यदि भाजपा अनैतिक तरीके से राज्य को बांटने के बारे में सोच रही है तो समर्थन के  बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें