फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकरे के गले की फांस बने गायकवाड़, सस्पेंड करें या नहीं

Sat, 25 Mar 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
उद्घव ठाकरे
विज्ञापन
सांसद रवींद्र गायकवाड़ के एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल मारने का मामला अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गले की भी फांस बन गया है। उद्धव ठाकरे इस दुविधा में फंस गए हैं कि रविंद्र गायकवाड़ को सस्पेंड करें या नहीं।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि गायकवाड़ को सस्पेंड करने से वो शिवसैनिक नाराज हो जाएंगे जो हिंसा को ही शिवसेना की संस्कृति मानते हैं। लेकिन अगर गायकवाड़ को कोई सजा नहीं दी जाती तो पार्टी के बारे में पूरे देश में गलत संदेश जाएगा। 

आपको बता दें कि एयर इंडिया के साथ-साथ देश के सभी एयर लाइंस ने गायकवाड़ को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। एयर इंडिया ने मारपीट के आरोपी रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका रिटर्न टिकट कैंसिल किर दिया था। जिससे गायकवाड़ को ट्रेन से मुंबई लौटना पड़ा। गायकवाड़ किसी दूसरे सांसद के अटेंडेट बनकर मुंबई लौट पाए। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं कोटा में गायकवाड़ मीडिया पर गुस्सा भी हो गए। दरअसल ट्रेन जैसे ही कोटा पहुंची माडियाकर्मियों ने उनसे गुरुवार को हुई घटना के बारे में पूछना चाहा। लेकिन उन्होंने मीडिया वालों से भी अभद्रता कर दी। इस दौरान गायकवाड़ ने एक मीडियाकर्मी को धक्का भी दे दिया।  

आपको बता दें कि गुरुवार(23 मार्च) को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें