फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई ने अपनी एयरलाइनों को 12-26 जुलाई के बीच चार्टर उड़ानों को लोगों को ले जाने की अनुमति दी

Thu, 09 Jul 2020 06:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच बृहस्पतिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई दोनों देशों के बीच 12 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाली अपनी चार्टर उड़ानों के दोनों तरफ की आवाजाही पर योग्य यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गए हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान में, संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यावर्तन उड़ान का संचालन करने वाले एक भारतीय वाहक को यहां से किसी भी यात्री को खाड़ी देश में ले जाने की अनुमति नहीं है। इसी तरह, यूएई से भारत तक, संयुक्त अरब अमीरात का एक विमान यात्रियों को चार्टर फ्लाइट से नहीं ले जा सकता है।

कई भारतीय नागरिक जिनके पास संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट हैं और जो वर्तमान में भारत में रह रहे हैं, वे लगातार दोनों देशों के बीच उड़ानों की कमी को लेकर शिकायत कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत ने कोरोनो महामारी के कारण सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 23 मार्च को निलंबित करने का फैसला किया था और इसे अभी भी जारी रखा गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ के. श्याम सुंदर ने ट्विटर पर कहा, 'यह घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई के रेजिडेंट परमिट वाले भारतीयों को ले जाने के लिए भारत और यूएई के बीच 12 से 26 जुलाई के बीच अपनी उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें