फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: सिवोक-रंगपो रेल लाइन परियोजना की साइट पर मिट्टी धंसी, दो लोगों की मौत

Fri, 18 Jun 2021 04:44 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, जलपाईगुड़ी/गंगटोक

सार

भारी बारिश के चलते सिवोक-रंगपो रेल लाइन’साइट पर यह हादसा हुआ। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सिवोक-रंगपो रेल लाइन पर बड़ा हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में ‘सिवोक-रंगपो रेल लाइन’ परियोजना के लिए सुरंग का निर्माण करते समय मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक हरेकृष्ण पाई ने बताया कि मेल्ली थाना क्षेत्र में भालू खोला में सुरंग का निर्माण करते समय बृहस्पतिवार रात को मिट्टी धंस गई। कलिम्पोंग के एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण, सुरंग का जो हिस्सा भालू खोला की तरफ था वह ढह गया।
विज्ञापन


पांच मजदूरों में से दो मजदूरों की हालत गंभीर
मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पाई ने बताया कि सुरंग में फंसे सभी सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो मजदूरों की हालत गंभीर है। दोनों को सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनबीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोट आई थीं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के साइकू मुर्मू और नरेश सोरेन के तौर पर हुई है। वहीं, झारखंड के सुफल हेम्ब्रम, सुकेश्वर सिंह, ठाकुर दास, अशोक सिंह और बिहार के छपरा जिले के कुंदन सिंह हादसे में घायल हो गए। सुफल हेम्ब्रम और ठाकुर दास को एनबीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल के सिवोक से सिक्किम में रंगपो तक नई रेलवे लाइन हिमालयी राज्य को देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें