फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान के पहिए अंदर करना भूलीं दो महिला पायलट, एयर इंडिया ने ड्यूटी से हटाया

Wed, 26 Jul 2017 09:19 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
Air india
विज्ञापन
एयर इंडिया ने अपनी दो महिला पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई महिला पायलटों द्वारा कोलकाता से उड़ान भरने वाले विमान का पहिया (लैंडिंग गियर)अंदर करना भूलने के कारण की गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कोलकता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 22 जुलाई को हुई। विमान को ईंधन कम होने के कारण नागपुर की तरफ डायवर्ट करना पड़ा, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस विमान में 100 लोग सवार थे।

लैंडिंग गियर का प्रयोग उड़ान भरने और विमान के उतरने के समय किया जाता है। उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे वापस एक निश्चित स्थान पर करना होता है। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पायलट विमान के टेकऑफ करने के बाद विमान के पहियों को वापस अंदर करना भूल गईं। ऐसा नहीं करने के कारण विमान में ईंधन की खपत बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें