फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए में पहली बार दो महिला कैडेट ने किया कमाल: कंप्यूटर साइंस और आर्ट्स में बनीं टॉपर; कैसे रचा इतिहास?

Sat, 28 Nov 2026 10:55 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पुणे।

सार

एनडीए में महिला कैडेट की एंट्री के चार साल बाद पहली बार दो महिला कैडेट ने अलग-अलग स्ट्रीम में टॉप किया है। गार्गी पालीवाल और दिव्या गोदारा ने अकादमी के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के इतिहास में पहली बार दो महिला कैडेट ने अपनी-अपनी स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया है। कैडेट गार्गी पालीवाल कंप्यूटर साइंस और कैडेट दिव्या गोदारा आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर बनी हैं। पुणे स्थित एनडीए ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। दोनों कैडेट को उनकी उपलब्धि के लिए विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि एनडीए ने 2022 में पहली बार महिला कैडेट के लिए अपने दरवाजे खोले थे। महज चार साल में महिला कैडेट ने अकादमी की दोनों स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


गार्गी और दिव्या को कौन से पुरस्कार मिलेंगे?
एनडीओ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गार्गी पालीवाल को कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान मिला है। उन्हें चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ ट्रॉफी और कमांडेंट सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं, दिव्या गोदारा ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्हें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ ट्रॉफी और कमांडेंट सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

साइंस और बीटेक में कौन रहा अव्वल?
पुरुष कैडेट ने भी अलग-अलग स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया। कैडेट आयुष कुमार साइंस स्ट्रीम के टॉपर बने। उन्हें चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ ट्रॉफी और कमांडेंट सिल्वर मेडल दिया जाएगा। बीटेक स्ट्रीम में कैडेट प्रशांत कुमार ने ऑर्डर ऑफ मेरिट (पहले से छठे टर्म) में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें सीआईएससी, मुख्यालय आईडीएस ट्रॉफी और कमांडेंट सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


365 कैडेट हुए पास आउट
एनडीए के 151वें कोर्स में कुल 365 कैडेट पास आउट हुए। इनमें मित्र देशों के 12 कैडेट भी शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (डीआईएटी) के कुलपति डॉ. बीएचवीएस नारायण मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: नीट आत्महत्या मामला: मुआवजा नीति पर केंद्र सरकार को अल्टीमेटम, 30 नवंबर के बाद क्या कदम उठाएगी सीजेपी?

कौन हैं गार्गी पालीवाल?
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली गार्गी पालीवाल के परिवार में भी रक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग हैं। उनके बड़े भाई भारतीय सेना में अधिकारी हैं। वहीं, उनकी बहन आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
गार्गी ने बताया कि एनडीए में शुरुआत में पढ़ाई और शारीरिक प्रशिक्षण के बीच तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने दोनों को संभाल लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सीनियर और प्रशिक्षकों को दिया।

गार्गी ने कहा, 'एनडीए में शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन मैं पढ़ाई और शारीरिक प्रशिक्षण दोनों के साथ तालमेल बैठा सकी। मैं अपनी ट्रॉफी अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहती हूं। मेरे सीनियर और प्रशिक्षकों ने मेरी बहुत मदद की और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।'

राजनाथ सिंह ने एनडीए कैडेट्स को बताया देश का सुरक्षा कवच
वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 151वें कोर्स के कैडेट्स और उनके माता-पिता के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पास-आउट होने वाले कैडेट्स को देश का 'सुरक्षा कवच' बताया। उन्होंने कहा कि जब कवच मजबूत होता है तभी दूसरों की रक्षा कर सकता है, जबकि प्रशिक्षण के दौरान छात्र से भविष्य के सैन्य नेतृत्वकर्ता बने इन युवाओं की ताकत, अनुशासन और समर्पण सिर्फ सीमाओं की ही नहीं बल्कि स्कूलों, अस्पतालों, कारखानों और संस्थानों की भी रक्षा करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेतृत्व की नींव परिवार में पड़ती है और माता-पिता के त्याग, अनुशासन व मार्गदर्शन ने इन्हें सशस्त्र बलों के लिए तैयार किया है, वहीं सैन्य सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि एक बड़ा परिवार है जहां सीमा पर तैनात जवान के साथ उसका परिवार भी बराबर त्याग करता है। सुख-सुविधाओं व त्योहारों से दूर रहकर कर्तव्य निभाता है। सिंह ने कहा कि साल 2047 तक भारत को विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की यात्रा में इन कैडेट्स की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें