फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: टैक्सी और कार में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद आग लगने से मचा हड़कंप

Sat, 08 Nov 2025 12:56 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Car Accident: मुंबई में एयर इंडिया जंक्शन के पास दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में शुक्रवार देर रात एयर इंडिया जंक्शन के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हुआ हो गया। टैक्सी और कार की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके बाद आग भड़क उठी। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह आग से जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


घटना के बारे में बात करते हुए यातायात पुलिस निरीक्षक नीलेश वाजे ने कहा, "शाम करीब 7:45 बजे, एयर इंडिया जंक्शन के पास एक टैक्सी एक कार से टकरा गई, जिससे कार और टैक्सी दोनों में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।" हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों कार आग लगने के बाद पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें