एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तप्पाचबुतरा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर हमला किया गया है, उन्हें पत्थरों से मारा गया और छुरा घोंपा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक 25 से 30 आयु वर्ग के थे।
पुलिस ने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की मौत के मामले में शुरुआती जांच से लगता है कि अपराधी उनके करीबी हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया में है और उन्हें पीड़ितों पर हमले में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी मिला है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकाडं का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में बुधवार सुबह सड़क किनारे सो रहे दो और लोगों की पत्थरों से टकराने से मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वे उनकी हत्या के पीछे कारणों की जांच कर रहे हैं और यह भी पता कर रहे हैं कि क्या उनकी हत्या का दो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की हत्या से कोई सबंध है। आगे की जांच जारी है।