फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसा जारी: दो टीएमसी समर्थकों की मौत, पांच अन्य घायल

Thu, 22 Jul 2021 12:52 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बारासात (पश्चिम बंगाल

सार

टीएमसी ने इस हमले के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में सत्तारूढ़ दल के भीतर अंदरूनी कलह का नतीजा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बुजुर्ग महिला समेत राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के दो समर्थकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टीएमसी ने इस हमले के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में सत्तारूढ़ दल के भीतर अंदरूनी कलह का नतीजा है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना हरोआ थाना क्षेत्र के तंगरा मारी में हुई। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय लक्ष्मी बाला मंडल और 25 वर्षीय संन्यासी सरदार के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें