फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरीट सोमैया का आरोप: सचिन वाजे की छह कंपनियों में शिवसेना के दो नेता साझेदार

Mon, 15 Mar 2021 04:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सचिन वाजे - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस के गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की छह कारोबारी कंपनियां हैं और शिवसेना के दो नेता उसके साझेदार हैं। बता दें, वाजे को एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक लदी एसयूवी मिलने के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे निलंबित कर दिया है। वाजे का नाम मनसुख हीरेन की मृत्यु के मामले की जांच में सामने आया। 

विज्ञापन


माशेलकर व गवई हैं साझेदार, ये हैं छह कंपनियां
सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय माशेलकर व विजय गवई सचिन वाजे के साझेदार हैं। भाजपा नेता के अनुसार वाजे की छह कंपनियों के नाम हैं-मल्टीबिल्ड इंफ्राप्रोजेक्ट्स लि., टेकलीगल सॉल्यूशंस प्रालि, डीजीनेक्स्ट मल्टीमीडिया लि व तीन अन्य।

सचिन वाजे मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पद पर  था। मनसुख केस में नाम आने के बाद एनआईए ने उसे गिरपफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 25 मार्च तक हिरासत में सौंपा है। मनसुख हीरेन उस एसयूवी का मालिक था, जो मुकेश अंबानी के घर के बाहर पार्क की गई थी। 
विज्ञापन

 

राणे का आरोप : आईपी के बुकी के भी वाजे से संबंध
इस बीच भाजपा नेता नीतेश राणे ने आरोप लगाया है कि मुंबई के कुछ बुकी भी वाजे के संपर्क में थे। ये बुकी आईपीएल शुरू होने के पहले वाजे से संपर्क में थे। बुकी को धमकी दी जाती थी कि यदि उन्होंने पैसा नहीं दिया तो उन्हें गिफ्तार कर उनके सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें