फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में दो और किसानों ने की आत्महत्या, अबतक 16 खुदकुशी

Thu, 22 Jun 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य के सागर और छतरपुल जिले में दो और किसानों ने कर्ज से परेशना होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों किसान फसल खराब होने से परेशान थे। इस प्रकार मध्यप्रदेश में इस साल 16 किसानों की आत्महत्या का मामला सामने आ चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन में पुलिस फायरिंग के चलते 6 किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद किसान आंदोलन हिंसक हो गया। किसान आंदोलन की आंच मंदसौर समेत आसपास के 6 जिलों में फैल गई। जिसके बाद राज्य में शांति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास भी रखा था। 

वहीं मंदसौर में हुई हिंसा के बाद बुधवार शाम कलेक्टर स्वतंत्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले राज्य सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर स्वतंत्र का ट्रांसफर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें