फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: कुकी गांव में पहुंचे दो मैतेई किशोर अगवा; KRA से जुड़े दो शख्स गिरफ्तार, पुलिस को हत्या का संदेह

Wed, 08 Nov 2023 08:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों को आखिरी बार गामगीफाई गांव में देखा गया था, जिसके बाद से ही लगातार उनका फोन बंद आने लगा। यह गांव कुकी समुदायों का गांव है, पुलिस को संदेह है कि दोनों किशोरों को गांव में अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में पांच नवंबर को दो किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने कुकी क्रांतिकारी सेना (केआरए) के दो शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान लंकोशी चोंगेई और सतगोगीन हंगसिंग के तौर पर की गई है। पुलिस को दोनों किशोरों की हत्या का भी संदेह है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने कहा, 'पांच नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।'



दोनों किशोर 19 वर्षीय एंथनी उर्फ टेम्बा और 16 वर्षीय एम अभिनाश उर्फ खाबा रविवार को अपने घर से 15 किमी दूर उत्तर की तरफ अवांग सेकमई में एक मीटिंग में शामिल होने के लिए निकले। पुलिस ने बताया कि दोनों को आखिरी बार गामगीफाई गांव में देखा गया था, जिसके बाद से ही लगातार उनका फोन बंद आने लगा। यह गांव कुकी समुदायों का गांव है, पुलिस को संदेह है कि दोनों किशोरों को गांव में अपहरण कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मणिपुर में तीन मई से शुरू होने वाले हिंसा में अबतक कई लोगों के अपहरण किया जा चुका है। मंगलवार को सेना के एक जवान के तीन रिश्तेदारों समेत चार लोगों को पश्चिमी इंफाल जिले में मैतेई आतंकियों ने अपहरण किया था। राज्य में जारी इस हिंसा में अबतक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50,000 के करीब लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें