फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान

Fri, 11 Nov 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट

सार

ओडिशा के कोरापुट जिले में माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मार गिराए गए।  
विज्ञापन
माओवादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कोरापुट जिले में विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर 10 और 11 नवंबर की रात को मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश पंडित ने बताया कि हमें कुछ प्रतिबंधित सामग्री के साथ दो अज्ञात माओवादियों के शव मिले हैं। मुठभेड़ में कईं अन्य माओवादी घायल हो सकते हैं। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला पुलिस के कर्मियों वाले सुरक्षा बल मालीपदार, अटलगुडा और बादिलपहाड़ के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान को अंजाम देते हुए सुरक्षा कर्मियों ने लगभग 10 से 15 विद्रोहियों को मालीपाड़ा गांव के आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए पाया। सुरक्षाकर्मियों को देखते ही माओवादियों ने हमारी एसओजी टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे लोगों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन देसी तमंचे, दो माओवादी वर्दी, पांच डेटोनेटर, मोबाइल चार्जर, खाली गोली के खोखे और अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें