फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अमरेली में शेरनी ने पांच साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के लिए किया गया पिंजरे में कैद

Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली

सार

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शेरनी ने हलरिया गांव में गुरुवार की रात करीब नौ बजे खेत में एक झोपड़ी के भीतर सो रही पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शेरनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात का अमरेली जिले में दो शेरनियों को 24 घंटों तक पिंजरे में कैद कर रखा गया। दरअसल, उनमें से एक शेरनी पर पांच वर्षीय लड़की को मौत के घात उतरने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी दीपक पटेल ने बताया कि शेरनी ने हलरिया गांव में गुरुवार की रात करीब नौ बजे खेत में एक झोपड़ी के भीतर सो रही पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया। शेरनी ने बच्ची को कुछ दूर तक घसीटकर ले गई। 

उन्होंने कहा कि बच्ची का शव मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पंजों के निशान और अन्य सबूतों से पता चला कि शेरनी ने बच्ची को मारा है। शुक्रवार और शनिवार की रात एक साथ इलाके में दिखने वाली दो शेरनी को पिंजरे में कैद कर लिया गया। आगे की जांच के लिए दोनों को पड़ोसी जूनागढ़ जिले के सक्करबाग चिड़ियाघर ले जाया गया।
विज्ञापन


वन अधिकारी ने कहा, 'लड़की को केवल एक शेरनी ने मारा था। लेकिन हमने सुरक्षा के लिए दोनों को पिंजरे में कैद कर लिया और उनके उनकी जांच के लिए उन्हें चिड़ियाघर ले गए।' अमरेली जिले में शेर और तेंदुए के कारण कई लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आई है। मई में ही शेरनी ने महज पांच और तीन महीने के दो बच्चों और एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें