फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: होटल, रेस्तरां और पर्यटन क्षेत्र में मिलेंगी दो लाख नौकरियां, कोरोना के बाद अब भर्तियों में आएगी तेजी

Fri, 17 May 2024 07:41 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दरअसल, होटल विस्तार करने के साथ खाली पदों को भरने की योजना बना रहे हैं। व्यवसाय और अवकाश यात्रा में मजबूत वृद्धि के बीच नए बाजारों में जा रहे हैं। जिन नौकरियों के लिए होटल भर्ती कर रहे हैं उनमें स्थायी, अस्थायी और दिहाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
Job Opportunity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के दौरान नौकरियों में भारी छंटने करने वाले होटल उद्योग ने आक्रामक भर्तियों की तैयारी की है। अगले 12-18 महीने में होटल, रेस्तरां और पर्यटन क्षेत्र में दो लाख रोजगार मिलने की उम्मीद है। टीमलीज के मुताबिक, एक लाख नौकरियां अकेले होटल क्षेत्र में पैदा हो सकती हैं।

दरअसल, होटल विस्तार करने के साथ खाली पदों को भरने की योजना बना रहे हैं। व्यवसाय और अवकाश यात्रा में मजबूत वृद्धि के बीच नए बाजारों में जा रहे हैं। जिन नौकरियों के लिए होटल भर्ती कर रहे हैं उनमें स्थायी, अस्थायी और दिहाड़ी शामिल हैं।

रॉयल आर्किड की इस साल 2,000 कमरे जोड़ने की योजना है। इससे 5,000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी। होटल के 30-35 फीसदी तक कर्मचारी नौकरी छोड़ जाते हैं। फॉर्च्यून होटल भी 8 से 10 फीसदी तक भर्ती करने की योजना बना रहा है। इसके 56 शहरों में 5,000 कमरे हैं। लेमनट्री होटल भी 2,000 रूम जोड़ने की योजना बना रहा है। यह 3,000-4,000 लोगों को नौकरियां देगा।

एक करोड़ बढ़ सकती है घरेलू पर्यटकों की संख्या

विज्ञापन

भारत में वार्षिक घरेलू पर्यटकों की संख्या एक से दो वर्षों में एक करोड़ बढ़ने की उम्मीद है। इससे होटलों को सीधे फायदा होगा। होटल उद्योग कोरोना महामारी से उबर गया है। इससे होटल के कमरों की मांग बढ़कर अब तक के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

इस वजह से होंगी भर्तियां

  • छोटे और मध्यम होटलों में 35% तक लोग छोड़ रहे नौकरी
  • 5-6 साल में देश मेंं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर
तीन गुना होने की उम्मीद
  • भारत में सालाना 18-20 करोड़ पर्यटकों की है संख्या

इन पदों की ज्यादा मांग

  • फ्रंट डेस्क एजेंट, अतिथि रिलेशन मैनेजर, हाउसकीपिंग और मेंटिनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें