Supreme Court: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के भारत के प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभालने के बाद सुप्रीम कोर्ट में नया ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्हें भी परिसर का दौरा करते देखा गया है।
सुप्रीम कोर्ट परिसर की कैंटीन में शुक्रवार को लंच के दौरान दो जज अचानक वहां पहुंच गए। दोनों जजों को देख कैंटीन में बैठे वकील हैरान हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायामूर्ति बीआर गवई और न्यायामूर्ति विक्रम नाथ ने कैंटीन पहुंच कर वकीलों से बातचीत की।
विज्ञापन
दोनों जजों ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जय सिंह और आनंद ग्रोवर के साथ टेबल पर बैठक कर कॉफी पी और काफी देर बातचीत भी की। मीडिया से बातचीत के दौरान जस्टिस गवई ने कहा कि वह लंच के समय कुछ खाने के लिए कैंटीन आए थे।
सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुआ नया ट्रेंड
बता दें, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के भारत के प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभालने के बाद सुप्रीम कोर्ट में नया ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्हें भी परिसर का दौरा करते देखा गया है। प्रधान न्यायाधीश की शपथ लेने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट परिसर में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की थी।