फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे देर से आई समझौता, भारत ने दी चेतावनी

Tue, 02 Jan 2018 02:02 AM IST
रमेश शुक्ला सफर / अमृतसर
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता के तहत दोस्ती की पटरियों पर दौड़ने वाली समझौता एक्सप्रेस का टाइम टेबल बिगड़ गया है। वर्ष 2018 के पहले ही दिन समझौता एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। इस पर भारत ने पाक रेलवे को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा, समझौता एक्सप्रेस समय से भेजें। अगर समय से न आई तो भारत जीरो लाइन से ही उसे पाक लौटा देगा और गेट नहीं खोलेगा।
विज्ञापन


अटारी रेलवे स्टेशन से जुड़े वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि समझौता एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 2.20 बजे भारत पहुंची। जबकि समय दोपहर 12.30 बजे है। वहीं, चेकिंग के बाद पाक के लिए तीन बजकर 40 मिनट पर भेजा गया। सर्दियों में कोहरा की वजह से पाकिस्तान से आने-जाने के दौरान चेकिंग प्रणाली में दिक्कतें आ रही हैं। जिसका विरोध भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान रेलवे से किया है।

पढ़ें- पा‌क हथियारों की सप्लाई का मामला: स‌नसनीखेज खुलासा
विज्ञापन


कश्मीर में हमले के बाद सरहदों पर चौकसी बढ़ी 

कश्मीर में पाक सेना व आतंकियों के हमले के बाद सरहद पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों को लेकर बीएसएफ, पंजाब पुलिस एवं सेना ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया है। चार चरणों में चेकिंग की जा रही है। अटारी रेलवे स्टेशन पर बाहरी व्यक्तियों को बिना पासपोर्ट के दाखिल होने पर रोक लगा दी गई है। समझौता एक्सप्रेस की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सीमा शुल्क ने शुरू की जीरो लाइन पर पेट्रोलिंग

समझौता एक्सप्रेस
सीमा शुल्क विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद कुमार के अनुसार, करीब 20 साल बाद सीमा शुल्क विभाग ने अटारी सरहद से लेकर जीरो लाइन (पाक सीमा) तक पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सीमा शुल्क विभाग की सूत्रों की मानें तो यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सीमा पार से नशे की तस्करी में बीएसएफ व पंजाब पुलिस भी संलिप्त हो सकती है।

2017 में भारत-पाक के बीच नहीं हुई बैठक

भारत-पाक के बीच 2017 में कोई बैठक नहीं हुई। दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों व रेल अधिकारियों की तीन बार बैठक तय होने के बाद रद्द कर दी गई। दिल्ली और कराची के बीच यह बैठक तिमाही होती थी, लेकिन 2017 में नहीं हुई। पाक ने दो बार बैठक आयोजित कर रद्द कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें