फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हादसा: पब के दो मैनेजरों को 9 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Mon, 01 Jan 2018 08:16 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कमला मिल कंपाउंड हादसे में पुलिस ने वन एबव पब के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम केविन बावा और लिस्बन लोपेज है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने पब मालिकों को कथित रूप से पनाह देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनो प्रबंधकों को भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनो को 9 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पब मालिक अभी तक फरार हैं।

विज्ञापन


एमएन जोशी मार्ग पुलिस का कहना है कि वन एबव पब में लगी आग के लिए दोनों मैनेजर जिम्मेदार हैं। इन्हीं दोनो पर पब चलाने की जिम्मेदारी थी। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अग्निशमन दल की इजाजत के बिना पब में कई बदलाव किए गए थे। 29 दिसंबर को कमला मिल कंपाउंड में वन अबव पब में रोज की तरह खाना पीना और मौज मस्ती चल रही थी लेकिन, अचानक कुछ चिनगारियां आग की लपटों में बदल गई थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। पब में आग लगने के बाद प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी ग्राहकों को उनके हाल पर छोड़कर भाग गए थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

पब में 14 लोगों की जान जाने के बाद बीएमसी भी हरकत में आई

कमला मिल्स कंपाउंड में आग
आग की लपटें मोजेज मिस्त्रों और लंदन टैक्सी पब में भी फैल गई थी। इस मामले पब मालिक हितेश संघवी, जिगर संघवी और अभिजीत मानकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शंगठे के मुताबिक रविवार को राकेश संघवी और उसके चचेरे भाई आदित्य संघवी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का मानना है कि राकेश और आदित्य संघवी ने अपने रिश्तेदार व पब के मालिक हितेश संघवी और जिगर संघवी को पनाह दी थी।

इधर, पुलिस ने पब हादसा मामले में 27 प्रत्यक्षदर्शियों के बतौर गवाह नामित किया है। इसके अलावा पुलिस कई अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी संपर्क कर रही है। पुलिस का यह भी दावा है कि पब शुरू होने के बाद बीते कई महीने में निर्धारित समय से अधिक वक्त तक पब चलाने के मामले में आठ बार कार्रवाई की गई है। पब में 14 लोगों की जान जाने के बाद दूसरे दिन बीएमसी भी हरकत में आई। कमला मिल कंपाउंड सहित मुंबई शहर, उपनगर में एक ही दिन में 7 होटल सील कर दिया और 355 अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। इस कार्रवाई में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के स्मैश एंटरटेनमेंट के भी अवैध निर्माण ढहाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें