एक अधिकारी ने बताया कि कांचीपुरम न्यू रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों को मार गिराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी और रघु एवं असिन की तलाश में थी। जब पुलिस उन्हें पकड़ने गए तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।
तमिलनाडु के कांचीपुरम में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार रघु उर्फ रघुवरन और असिन एक अन्य हिस्ट्रीशीतर प्रभा के हत्या के मामले में कांचीपुरम पुलिस के रडार पर थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांचीपुरम न्यू रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों को मार गिराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी और रघु एवं असिन की तलाश में थी। जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।
हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मार गिराया। दोनों ही आरोपियों का शव कांचीपुरम सरकारी अस्पताल में है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।