फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में मवेशी ले जा रहे ट्रक को रोकने पर दो गुट भिड़े, बीच बचाव करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी घायल

Mon, 09 Jun 2025 02:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अट्टापुर में रविवार देर रात कुछ लोगों ने मवेशियों को ले जा रहे ट्रक को रोक लिया। इसके बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
दो गुटों में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में मवेशियों को लेकर जा रहे ट्रक को रोकने पर दो गुट भिड़ गए। विवाद की सूचना पर बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अट्टापुर में रविवार देर रात कुछ लोगों ने मवेशियों को ले जा रहे ट्रक को रोक लिया। इसके बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। 

ये भी पढ़ें: पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए पूर्व एसआईबी प्रमुख, तेलंगाना फोन टैपिंग मामले में हैं आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जलपल्ली में अलग घटना में एक अन्य समूह ने जानवरों के शव और अवशेष ले जा रहे दो वाहनों को रोका। पुलिस ने बताया कि समूह ने कथित तौर पर चालक और अन्य लोगों के साथ मारपीट की और वाहनों को आग लगा दी। साइबराबाद पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और उनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया।

ये भी पढ़ें: सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी

कमिश्नर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है और सुरक्षा बल इलाके में गश्त कर रहे हैं। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। आगे की जांच जारी है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें