फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी बरामद, जानें क्यों ली थी रिश्वत

Sat, 22 Jul 2023 03:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धुबरी जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धुबरी जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। उनमें से एक के आवास से 2.32 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। इसकी जानकारी शनिवार को एक बयान जारी करके दी गई। बयान में कहा गया कि शुक्रवार को ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी भी था।

विज्ञापन


काम की मंजूरी दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक धुबरी जिला परिषद के सीईओ बिश्वजीत गोस्वामी और दूसरे सहायक विकास कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार हैं। बयान में कहा गया है कि एंटी करप्शन टीम को एक शिकायत मिली थी कि धुबरी जिला परिषद के सीईओ बिश्वजीत गोस्वामी ने एक ठेकेदार से काम को मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत के रूप में कुल बिल राशि का नौ फीसदी मांग की है।

जाल बिछा दबोचा भ्रष्टाचारियों को
इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और धुबरी के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार को कथित तौर पर 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीईओ के कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, फिर उससे पूछताछ की गई और एसीएस अधिकारी गोस्वामी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जब तलाशी ली गई तो गोस्वामी के घर से 2.32 करोड़ रुपये नकद मिले जो टीम ने जब्त कर लिए।
विज्ञापन


सीएम सरमा ने की तारीफ
वहीं संपत्ति के तौर पर बिश्वजीत गोस्वामी के पास से जमीनों की खरीद, कई बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित कई दस्तावेज भी पाए गए। वहीं इस कार्रवाई पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की सराहना की है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि निदेशालय अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 10 मई, 2021 से उनके कार्यभार संभालने के दिन से 117 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन से भ्रष्टाचार मिटाने के प्रयास उसी दृढ़ संकल्प और ऊर्जा के साथ जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें