फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: असम के धुबरी जिले में जीटीबी रोड पर ट्रक से टकराई कार, दो लड़कियों की मौत, पांच अन्य घायल

Fri, 27 Jan 2023 12:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एनएनआई, दिसपुर

सार

कार सड़क किनारे खड़े ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, कार गौरीपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
धुबरी जिले के जीटीबी रोड पर सड़क हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के धुबरी जिले के जीटीबी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में गुरुवार को दो युवतियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए। धुबरी पुलिस के मुताबिक, एक कार ट्रक से टकरा गई और जिस समय टक्कर हुई वहां पर दो मोटरसाइकिलें भी सड़क किनारे खड़ी थीं। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कार गौरीपुर की ओर जा रही थी, जिसमें पीड़ित यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि एएस-17जे-5224 नंबर का वाहन गौरीपुर की ओर जा रहा था, इसी बीच एक ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। धुबरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें