फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20: कप्तान हार्दिक बोले- शुभमन गिल के फॉर्म को देखकर पृथ्वी शॉ को अभी इंतजार करना होगा

Thu, 26 Jan 2023 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

वनडे में गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक ने कहा कि उनका चयन तय है। गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरा शतक समेत तीन शतक लगाए हैं। गिल और ईशान किशन पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ पर तरजीह मिलेगी। शॉ ने 2021 के बाद पहली बार भारतीय टी20 टीम में वापसी की है।
विज्ञापन


वनडे में गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक ने कहा कि उनका चयन तय है। गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरा शतक समेत तीन शतक लगाए हैं। गिल और ईशान किशन पारी की शुरूआत कर सकते हैं। हार्दिक ने मैच से पहले कहा- शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह पारी की शुरूआत करेंगे।

हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नई गेंद से गेंदबाजी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिए जाने के कारण उन्होंने फिर यह जिम्मा उठाया। हार्दिक ने कहा- मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने में मजा आता है। मैं कई सालों से नेट पर इसकी प्रैक्टिस करता हूं। पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने की आदत है तो उससे इतना अभ्यास नहीं करना पड़ता। 
विज्ञापन


पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा- माही भाई यहां है और हमें उनसे मुलाकात का मौका मिला। हम उनसे मिलने होटल से बाहर भी जा सकते हैं वरना पिछले एक महीने से हम जितना खेल रहे हैं, बस एक होटल से दूसरे होटल में जाते हैं। हार्दिक ने कहा- जब भी हम मिलते हैं तो खेल की बजाय जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करते हैं । मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें