Defence: एयर मार्शल एपी सिंह को अगला वायु सेना (आईएएफ) प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही दो सहपाठी और दो पाठ्यक्रम के साथी अब तीनों सशस्त्र बलों का नेतृत्व करेंगे।
एयर मार्शल एपी सिंह को अगला वायु सेना (आईएएफ) प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही दो सहपाठी और दो पाठ्यक्रम के साथी अब तीनों सशस्त्र बलों का नेतृत्व करेंगे। अभी जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना प्रमुख हैं और एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी नौसेना प्रमुख हैं।
विज्ञापन
पिछले पांच महीनों में सेना, नौसेना और वायु सेना के नेतृत्व में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। जनरल द्विवेदी और एयर मार्शल ए.पी.सिंह ने 1983 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक की डिग्री हासिल की है। वहीं, जनरल द्विवेदी और एडमिरल त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के रीवा में सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है।
एडमिरल त्रिपाठी ने 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। जबकि जनरल द्विवेदी ने 31 जुलाई को सेना प्रमुख के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, एयर मार्शल ए.पी. सिंह 30 सितंबर को वायु सेना के प्रमुख का पद ग्रहण करेंगे। इन तीनों अधिकारियों की गहरी दोस्ती से अब यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि इससे तीनों सेवाओं के बीच तालमेल और बढ़ेगा। वर्तमान में रक्षा बलों के लिए थिएटर कमान बनाने का काम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में चल रहा है।
विज्ञापन
तीनों सेवाओं के प्रमुखों की यह मौजूदा समय में अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब सशस्त्र बलों को साझा संसाधनों और काम में तालमेल की जरूरत है। ये सब देश की रक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा। तीनों सशस्त्र बल एक साथ मिलकर संचालन के लिए जरूरी साझा संसाधनों पर भी काम कर रहे हैं।