फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ताज होटल के बाहर खड़ी मिलीं एक ही नंबर की दो कार, पुलिस ने की जांच, मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 02:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि एक कार चालक ने शिकायत की थी कि उसने ताज होटल के बाहर अपनी ही कार के नंबर जैसी दूसरी कार देखी। उसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ताज होटल के बाहर सोमवार को एक ही नंबर की दो कार खड़ी नजर आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों कारों की जांच की। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक कार चालक ने शिकायत की थी कि उसने ताज होटल के बाहर अपनी ही कार के नंबर जैसी दूसरी कार देखी। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों कारों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाया गया है। जांच की जा रही है कि एक ही नंबर वाली कार ताज होटल के सामने कैसे पहुंची। कार किसकी है इसकी जांच की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ताज होटल के सामने दो कार खड़ी हैं। दोनों कारों का नंबर MH01EE2388 है। बताया जाता है कि एक कार चालक ने चालान से बचने के लिए कार का नंबर बदल दिया था। जब असली कार चालक ने अपने ही नंबर की दूसरी कार देखी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

26/11 के बाद से संवेदनशील है ताज होटल
26 नवंबर 2008 को ताज होटल में आतंकी हमले के बाद से काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां एक ही नंबर की दो कार मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 26 नवंबर को आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल समेत कई इलाकों में हमला किया था। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। खासतौर से ताज होटल की इमारत से निकलता धुंआ तो बाद में हमलों की पहचान बन गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें