शनिवार को यूपी एसटीएफ ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है। इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था।
मालूम हो कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यूपी पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई। इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया।