फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: एलडीएफ सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे दो नए मंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दिलाएंगे शपथ

Fri, 29 Dec 2023 12:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्यपाल ने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दी थी। रविवार को एलडीएफ ने कैबिनेट फेरबदल की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि नए मंत्री 29 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस (एस) के रामचंद्रन कडन्नप्पल्ली और कांग्रेस (बी) के केबी गणेश कुमार शुक्रवार की दोपहर को केरल के सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मंत्री चार बजे राज भवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने दी मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल करने की मंजूरी
इससे पहले राज्यपाल ने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दी थी। रविवार को एलडीएफ ने कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि नए मंत्री 29 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। डेमोक्रेटिक केरल कांग्रेस के एंटनी राजू और इंडियन नेशनल लीग के अहमद देवरकोविल ने परिवहन मंत्री और बंदरगाह मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। 

बता दें कि जब मई 2021 में दूसरी एलडीएफ सरकार ने राज्य में सत्ता संभाली थी, तो सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 'शेयरिंग टर्म' के आधार पर कम हिस्सेदारी वाली पार्टियों को भी कैबिनेट में जगह देने की सहमति जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें