फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

C J Werleman: भारत विरोधी कॉलमनिस्ट वेरलेमैन पर शिकंजा, सरकार की शिकायत पर ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक 

Fri, 24 Jun 2022 06:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध के बाद भारत विरोधी प्रचार फैलाने वाली टिप्पणियों के कारण वेरलेमैन के खाते को रोक दिया गया है।

 
विज्ञापन
CJ Werleman Twitter Account withheld - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध पर इस्लामोफोबिया और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर लिखने वाले स्तंभकार सी जे वेरलेमैन के खाते पर रोक लगा दी है। स्तंभकार के ट्विटर हैंडल पर संदेश लिखा आ रहा है- "@cjwerleman के खाते को कानूनी कारणों के चलते भारत में रोक दिया गया है।"

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध के बाद भारत विरोधी प्रचार फैलाने वाली टिप्पणियों के कारण उनके खाते को रोक दिया गया है। वहीं, वेरलेमैन ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के दक्षिणपंथी, हिंदू फासीवादी शासन द्वारा की गई मांगों के कारण उनका खाता रोक दिया गया है।

खुद को राष्ट्रीय हित के लिए एक कानूनी सक्रियता समूह के रूप में वर्णित करने वाले कलिंगा राइट्स फोरम ने दावा किया कि केंद्र ने वेलरमैन के भारत विरोधी प्रचार के खिलाफ अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें