विदेश मंत्री ने कहा कि केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के साथ विदेश मंत्रालय भारत के नागरिकों को समय पर विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके पासपोर्ट और पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है।
पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और आसान बनाने जा रही है। जयशंकर ने बताया कि पहचान की चोरी और डाटा सुरक्षा के खिलाफ सुरक्षा को सक्षम करने के लिए भारत जल्द ही ई-पासपोर्ट शुरु करने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के साथ विदेश मंत्रालय इस मौके को चिह्नित कर रहा है और भारत के नागरिकों को समय पर विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके पासपोर्ट और पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पासपोर्ट सेवा दिवस 2022 के अवसर पर भारत और विदेशों में हमारे सभी पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरणों के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जयशंकर ने कहा कि जब हम इस साल 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस मना रहे हैं, हम नागरिक अनुभव के अगले स्तर को प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बीते समय में नागरिकों के लिए पासपोर्ट नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने में बहुत सफल रही है।
उन्होंने कहा कि पासपोर्ट वितरण पारिस्थितिकी तंत्र को और सुगम बनाने के लिए मंत्रालय पुलिस सत्यापन लगाने वाले समय को कम करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ लगातार काम कर रहा है। एमपासपोर्ट पुलिस ऐप का उपयोग अब 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 8275 पुलिस स्टेशों को कवर करते हुए किया जा रहा है।