फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर: नए नियमों का पालन किया, अधिकारी नियुक्त किए, अगली सुनवाई 10 को

Fri, 06 Aug 2021 06:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे संशोधित आईटी नियमों को लागू करने के मामले में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि उसने जरूरी पदों पर नियमानुसार भर्ती कर दी है। अदालत अब मामले की सुनवाई 10 अगस्त को करेगी। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए नए आईटी कानूनों के अनुपालन के तहत निर्धारित पदों के लिए चार अगस्त को स्थायी नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि हमें इसकी पुष्टि करने की जरूरत है। अदालत ने मामले की सुनवाई 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।  

विज्ञापन


ट्विटर ने अदालत को बताया कि नए आईटी नियमों के तहत एक चीफ कंप्लायंस अधिकारी, स्थानीय शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति की स्थायी आधार पर नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि, अदालत ने कहा कि ट्विटर की ओर से दायर किया गया हलफनामा रिकॉर्ड में नहीं है और वह यह सुनिश्चित करे कि इसे रिकॉर्ड में लाया जाए।
 

ट्विटर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवय्या ने कहा कि कंपनी ने सीसीओ (चीफ कंप्लायंस अधिकारी), आरजीओ (क्षेत्रीय शिकायत अधिकारी) और नोडल संपर्क व्यक्ति के पदों पर चार अगस्त को नए आईटी कानूनों के अनुपालन में स्थायी आधार पर नियुक्तियां कर दी हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि  क्या अब ये अनुपालन में हैं।
विज्ञापन


इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि ऐसा हो सकता है, लेकिन हमें इसकी पुष्टि करने की जरूरत है।

अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर ट्विटर की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने विनय प्रकाश को भारत में शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। चीफ कंप्लायंस अधिकारी की जिम्मेदारी भी विनय प्रकाश को दी गई है। इसके अलावा शाहीन कोमथ को नोटल अधिकारी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें