Tourism: तुर्किये के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उनका देश 2024 में भारतीय पर्यटकों के आगमन में तीस फीसदी की वृद्धि की उम्मीद कर रहा है और दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी का मौका देख रहा है।
लोकप्रिय पर्यटन स्थल तुर्किये 2024 में भारतीय पर्यटकों के आगमन में तीस फीसदी की वृद्धि की उम्मीद कर रहा है और दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी का मौका देख रहा है।
विज्ञापन
तुर्किये के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेश ओनूर गोजेट ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका देश पर्यटन में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच बाधा रहित यात्रा अनुभवों के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, हम अपने द्विपक्षीय पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने को बहुत महत्व देते हैं। इसलिए, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के तौर पर हम भारत में तुर्किये के पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय पर्टन प्राधिकरण का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।