धीरे-धीरे सिटी ऑफ ज्वॉय के लोगों पर टाटा स्टील कोलकाता-25 की खुमारी छाने लगी है। दौड़ को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, विक्टोरिया मेमोरियल से इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दूसरी ओर, महान महिला क्रिकेटर भी स्कूलों में भ्रमण कर रही हैं और इस दौड़ के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कोलकाता के एक स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को फिटनेस के गुरु दिए और अपने अपनी पैतृक जन्मभूमि चकदा से लॉर्ड्स तक के किस्से सुनाकर बच्चों को रोमांचित कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित दौड़ 17 दिसंबर को होगा।
100,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस आयोजन के लिए पंजीकरण ज़ोर-शोर से जारी है। फीचर रेस 25K, 10K और सिल्वर्स रन को रनिंग समुदाय से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और अब इन्हें ओवरसब्सक्राइब किया गया है। आनंद रन और चैंपियंस विद डिसेबिलिटी को भी जबरदस्त समर्थन मिला है।
आयोजन के आठवें संस्करण में विश्व स्तरीय एथलीटों के साथ-साथ फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को विश्व चैंपियन हर्डलर, अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर कॉलिन जैक्सन, रत्नास झूलन गोस्वामी और कौशानी मुखर्जी गुर देंगे।
टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष, चाणक्य चौधरी ने कहा, मैं कोलकाता में टीएसके 25के 2023 के 8वें संस्करण के लिए बढ़ती ऊर्जा और उत्साह को देखकर उत्साहित हूं। यह सिर्फ एक दौड़ नहीं है; यह कोलकाता की अदम्य भावना का प्रमाण है। यह कार्यक्रम न केवल दौड़ का जश्न मनाता है बल्कि एक स्वस्थ और सुखद भविष्य को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
झूलन सफलता पाने के लिए स्वस्थ दिमाग जरूरी
इस बीच, कोलकाता के बीएसएस स्कूल के लगभग 400 से अधिक छात्रों ने टीएसके 25के के साथ डिस्टेंस रनिंग को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस ट्रेनिंग और ज़ुम्बा में भाग लिया। इसमें क्रिकेट आइकन झूलन गोस्वामी ने उन्हें स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान
झूलन गोस्वामी चकदा से लॉर्ड्स तक के उनके सफर के पर साझा किए। उनके लंबे और संघर्षपूर्ण करियर की कहानियां सुनकर सभी अभिभूत हुए। झूलन गोस्वामी ने कहा, 'आज के युग में, फिटनेस और खेल किसी के दिमाग और शरीर की भलाई के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, खासकर पढ़ाई के अलावा छात्रों के लिए। आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उस तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और दृढ़ता बनाए रखनी चाहिए लेकिन इसके लिए व्यक्ति को स्वस्थ दिमाग बनाए रखना होगा। नकारात्मकता को अपनी प्रेरणा के रूप में उपयोग करें और अपनी प्रक्रिया को बदलना बेहद जरूरी है। इसके लिए खुद को फिट रखने के लिए दौड़ या किसी खेल में शामिल होना बेहद जरूरी है।'