फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: 2020 से पत्रकारों पर हमले के 24 मामले किए गए दर्ज

Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अगरतला

सार

  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक चक्रवर्ती ने कहा कि दर्ज किए गए 24 मामलों में से 16 मामलों में आरोप पत्र दायर किया चुका है, तीन मामलों में समझौता हो गया जबकि शेष पांच मामलों में अब भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
tripura police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में 2020 से राज्य के आठ जिलो के विभिन्न थानों में पत्रकारों पर हमले के 24 मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

विज्ञापन


सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) (कानून एवं व्यवस्था), सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की कथित विफलता पर समाचार पत्रों में प्रकाशित हालिया रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है और इसपर चिंता व्यक्त की है। चक्रवर्ती ने कहा, डीजीपी वी एस यादव ने पांच जून को जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा के दौरान सामने आया कि पत्रकारों पर हमले के संबंध में वर्ष 2020 में 17 मामले दर्ज किए गए और अब तक वर्ष 2021 में सात मामले दर्ज किए गए। चक्रवर्ती ने कहा कि दर्ज किए गए 24 मामलों में से 16 मामलों में आरोप पत्र दायर किया चुका है, तीन मामलों में समझौता हो गया जबकि शेष पांच मामलों में अब भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें