फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: माकपा से भाजपा में शामिल हुए मबशर अली के खिलाफ EC ने खारिज की शिकायत, नामांकन नहीं होगा रद्द

Wed, 01 Feb 2023 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा था कि मबशर अली ने न तो विधानसभा से इस्तीफा दिया है और न ही पार्टी से, किसी भी परिस्थिति में उन्हें भाजपा का उम्मीदवार नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले विधायक मबशर अली के खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकायत को खारिज कर दिया है। माकपा ने मबशर अली को देशद्रोही बताते हुए उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। साथ ही उन्हें आगामी चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।  

विज्ञापन


माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा था कि मबशर अली ने न तो विधानसभा से इस्तीफा दिया है और न ही पार्टी से, किसी भी परिस्थिति में उन्हें भाजपा का उम्मीदवार नहीं माना जा सकता है। इसलिए वैधानिक कानूनी आवश्यकता के अभाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार होने के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है।

भाजपा उम्मीदवार का नामांकन सही 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव ने बताया कि चुनाव आयोग को मबशर अली के खिलाफ एक शिकायत मिली थी। निर्वाचन अधिकारी ने उनके फॉर्म ए और बी की जांच की और पाया कि उनका नामांकन सही है। इस फैसले के बारे में माकपा राज्य सचिव को पहले ही बता दिया गया है। 
विज्ञापन

 

मबशर अली ने 27 जनवरी को ली थी भाजपा की सदस्यता
कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से माकपा विधायक अली तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक के साथ 27 जनवरी को भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को होने हैं। अली को कैलाशहर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिया गया था।

मबशर अली का टिकट कटने की यह रही वजह
सीपीआई (एम) के टिकट पर 2018 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतने वाले अली को सीपीआई (एम) द्वारा टिकट से वंचित कर दिया गया था क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के साथ "सीट समायोजन" के हिस्से के रूप में कांग्रेस को दिया गया था। पार्टी की राज्य समिति के सदस्य कार ने पीटीआई से कहा कि हमने मबशर अली से बात की और उन्हें बताया कि उनकी सीट कांग्रेस उम्मीदवार (बिरजीत सिन्हा) को क्यों दी गई।   कार ने कहा कि कांग्रेस के साथ जाने का फैसला पार्टी के पोलित ब्यूरो और राज्य समिति ने देश में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें