फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने की किसानों से अपील, कहा- कम्युनिस्टों के जाल में न फंसें

Sun, 13 Dec 2020 09:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब - फोटो : ANI
विज्ञापन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रविवार को दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग कम्युनिस्टों के जाल में न फंसें, नहीं तो वे आपके आंदोलन का गलत फायदा उठाकर पार्टी कैडर में बदलने की कोशिश करेंगे जैसे उन्होंने मेरे राज्य में करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि माओवादी आपके बीच पहले ही प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के किसानों को कम्युनिस्टों के जाल से मुक्त किया। आज यहां के किसान आय दोगुनी करने और आत्म निर्भर बनने की ओर बढ़ रहे हैं। मैं दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों से अपील करता हूं कि वे त्रिपुरा का दौरा करें और कम्युनिस्टों का असली चेहरा जानने के लिए हमारे किसानों से बात करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें