फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Election 2023: अगर त्रिपुरा में चुनाव परिणाम फंसा तो हम बनेंगे किंगमेकर', तिपरा मोथा पार्टी का दावा

Tue, 14 Feb 2023 12:14 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमबासा

सार

टिपरा मोथा के मुताबिक किसी भी पार्टी या गठबंधन (या तो भाजपा या कांग्रेस-वाम गठबंधन) को बाहर से समर्थन देने को तैयार है लेकिन इसके लिए एक शर्त माननी होगी।
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिपरा मोथा के अध्यक्ष बिजॉय कुमार ह्रांगखावल ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के आगामी त्रिकोणीय चुनावों में बिना किसी गठबंधन या पार्टी के बहुमत हासिल करने में गतिरोध की स्थिति में किंगमेकर की भूमिका में आने के लिए तैयार है। टिपरा मोथा के मुताबिक किसी भी पार्टी या गठबंधन (या तो भाजपा या कांग्रेस-वाम गठबंधन) को बाहर से समर्थन देने को तैयार है लेकिन इसके लिए एक शर्त माननी होगी। वह यह कि सरकार बनाने वाली पार्टी  कागज पर सहमत हो कि वह एक अलग आदिवासी राज्य के निर्माण की हमारी मांग को मान लेगी। टिपरा मोथा राज्य की क्षेत्रीय पार्टी है जो राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वोटरों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के साथ बैठक हुई लेकिन फिलहाल बात नहीं बनी: टिपरा मोथा
हरंगखाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना पर गुवाहाटी में एक बैठक की, जहां उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और दिल्ली के दो भाजपा नेताओं से मुलाकात की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसा हो सकता है कि चुनाव के बाद के परिदृश्य में हम राज्य में सबसे बड़ी पार्टी हो सकते हैं, हम बाहर से समर्थन करने के इच्छुक हैं (कोई भी पार्टी जो सरकार बनाने में सक्षम है), लेकिन आपको कागज पर सहमत होना होगा और सदन के पटल पर कि एक नया राज्य बनाया जाएगा। अगर हमारी मांग पर कोई पार्टी तैयार नहीं होती है तो हम फिर किसी को समर्थन नहीं देंगे।

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान 
बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें