फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में तीन तलाक : बेटी की शादी में डेढ़ करोड़ खर्च किए पर पति ऑडी और 50 लाख पर अड़ा

Tue, 02 Feb 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। पिता ने दो साल पहले धूमधाम से बेटी की शादी की। डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए, इस पर भी दामाद का मन नहीं भरा और वह ऑडी और 50 लाख रुपये नकद के लिए बेटी को सताने लगा। आखिरकार तंग आकर अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी दामाद के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करा दिया गया। कोर्ट ने आरोपी जीशान फैजल खान को 20 अप्रैल को तलब किया है और अंतिम फैसला आने तक पत्नी सलीना खान को 35 हजार रुपये महीना भरण-पोषण देने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


सलीना की शिकायत पर इंदौर के लसूड़िया थाने में जीशान के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तलाक तथा मुस्लिम निकाह संरक्षण अधिनियम सहित दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी व अन्य मामलों को लेकर जीशान और उसके देवास निवासी स्वजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

निकाह के 10 दिन बाद ही दहेज मांगने लगा
पीड़िता सलीना खान का निकाह जीशान फैजल खान से 2018 में इंदौर की छोटी खजरानी मस्जिद में हुआ था। इसके बाद सलीना के पिता ने देवास के एक गार्डन में पार्टी की थी। इस पर उन्होंने करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के 10 दिन बाद ही जीशान व उसके स्वजन सलीना को सताने लगे। वे 50 लाख रुपये नकद व ऑडी कार मांगने लगे। शादी के तीन सप्ताह बाद ही सलीना का वीजा नहीं होने का बहाना बनाकर जीशान अकेला अमेरिका चला गया। इधर सास व अन्य स्वजन सलीना को प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवर भी सास ने रख लिए। 
विज्ञापन


अमेरिका से देता था धमकी, अवैध संबंध भी
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीशान पत्नी सलीना खान को अमेरिका से भी धमकियां देता था। एक बार उसके माता-पिता ने वीजा बनवाकर देवर के साथ अमेरिका भेजना चाहा तो जीशान ने उसे धमकाया। इस कारण उसे इंदौर के एयरपोर्ट से वापस अपने घर लौटना पड़ा। इसके बाद सलीना ने घर लौटकर परिजनों के साथ पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने तलब किया तो माफी मांगी
केस दर्ज होने पर पुलिस ने जीशान को तलब किया तो वह अमेरिका से आया और पुलिस के सामने माफी मांगी। इसके बाद दिसंबर 2018 में जीशान उसे अपने साथ ले गया। लेकिन वहां भी सलीना को प्रताड़ित करता रहा। सलीना का आरोप है कि जीशान के अमेरिका में किसी महिला से अवैध संबंध हैं। आखिरकार सलीना अमेरिका से स्वदेश लौट आई। जून 2019 में जीशान इंदौर आया और घर आकर तीन बार तलाक कहा और चलता बना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें