फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल पास होने पर अमित शाह ने दी पीएम को बधाई, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

Thu, 27 Dec 2018 09:09 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पारित होने को मुस्लिम महिलाओं की समानता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मांग की है कि कांग्रेस दशकों तक अन्याय के लिए माफी मांगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई भी दी। 

विज्ञापन




लोकसभा ने गुरुवार को उस विधेयक को पारित कर दिया जिसमें तीन तलाक की रवायत को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। सरकार ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि इसका मकसद किसी खास समुदाय को निशाना बनाना है। 

शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को लोकसभा में सफलतापूर्वक तीन तलाक विधेयक पारित होने के लिये बधाई दी और कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं की समानता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ दशकों तक अन्याय के लिए कांग्रेस और अन्य दलों को निश्चित रूप से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें