प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में गत वर्षों में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए जो सतत प्रयास किये गए हैं उनके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए जिस मनोयोग से काम में जुटी है, उससे किसानों के जीवन में गुणात्मक सुधार आ रहा है। मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए देश के सामने नई कार्यविधि, पारदर्शी कार्यशैली के नए प्रतिमान रचे हैं।
सरकार ने समयबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में कल्याण की योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन के लक्ष्यों को मिशन मोड में परिवर्तित किया है। सरकार ने सुशासन के नए आयामों, नवाचारों एवं सुधारवादी दृष्टिकोण से एक आधुनिक और भविष्योन्मुखी भारत की नींव रखी है। मोदी सरकार किसानों के मन में देश की कृषि उन्नति के लिए की गयी नई पहलों के प्रति जागरूकता लाने में सफल हुई है। आज तक के कार्यकाल में किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन लाने का सतत एवं सशक्त प्रयास किया है।
मोदी सरकार द्वारा कृषि प्रक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अधिक बजटीय आवंटन किया गया है। यूपीए सरकार के पांच वर्ष 2009-14 के बजट में कुल रु. 1,21,082 करोड़ का बजटीय प्रावधान कृषि क्षेत्र के लिए किया गया था, वहीं वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2014-19 में कृषि क्षेत्र को कुल 2,11,694 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं, जो कि 74.5 प्रतिशत अधिक है।