फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आई आदिवासी महिला, हालत गंभीर

Fri, 09 Sep 2022 11:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

उसूर थाना क्षेत्र के नेल्लाकांकेर गांव निवासी रामबाई काका भुसापुर और गलगाम गांवों के बीच से पैदल गुजर रही थी। तभी आईईडी फटने से रामबाई घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फट जाने से एक आदिवासी महिला घायल हो गई। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


उसूर थाना क्षेत्र के नेल्लाकांकेर गांव निवासी रामबाई काका भुसापुर और गलगाम गांवों के बीच से पैदल गुजर रही थी। तभी आईईडी फटने से रामबाई घायल हो गई। बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि महिला का गलती से आईईडी पर पैर रख गया। विस्फोट होने के बाद महिला घायल हो गई। उसके शरीर और आंखों के कुछ हिस्सों पर चोटें आई हैं। 

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सली अक्सर गंदगी वालों क्षेत्रों में आईईडी लगा देते है। ताकि जंगलों के अंदर नक्सल विरोधी अभियानों को रोकने के लिए ऐसे रास्तों को उपयोग करने वाले सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें