डॉ. संदीप मित्तल आईपीएस ने लिखा, यदि ऐसा करते हैं तो सोशल मीडिया कंपनियों के शेयर लुढ़क जाएंगे। देशद्रोहियों की दुकान बंद हो जाएंगी और भारत से कमाने वाली कंपनियां भारत को आंख दिखाना बंद कर देंगी। इसलिए इन्हें बैन किया जाए। रुद्र आर शर्मा ने लिखा, कोई भारतीय मीडिया प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी है। अगर ऐसा तो यह क्रांतिकारी कदम होगा।
'...तो आप हमसे दूर चले जाएंगे'
एक यूजर अरुण यादव ने लिखा, आदेश नहीं कर सकते, पर निवेदन तो कर सकते हैं। आप ऐसा करते हैं तो हमसे दूर चले जाएंगे। इस माध्यम से लगता है, आप अभिभावक के तौर पर हमारे इर्द-गिर्द हैं। रिद्धिमा पांडेय ने लिखा, आपका फैसला इसलिए है क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का माध्यम बना रहे हैं, मैं समझ रही हूं, लेकिन सोशल मीडिया भी एक मैदान है और हमारा पीएम मैदान छोड़े हमें मंजूर नहीं। आईएम अंकिता यादव ने लिखा, अगर आप नहीं तो हम भी नहीं।
'सवालों का जवाब दीजिए'
कुछ यूजर्स ने पीएम पर निशाना भी साधा। हंसराज मीणा ने लिखा, भागिए मत, सवालों का जवाब दीजिए। रुचिरा चतुर्वेदी ने लिखा, सोशल मीडिया समस्या नहीं है। समस्या ट्रोल हैं। आप ट्रोल्स को फॉलो करना बंद करिए।
5.33 करोड़ फॉलोअर
मोदी के 5.33 करोड़ फॉलोअर हैं। मोदी ने 2,373 को फॉलो किया है। वे 25.9 हजार ट्वीट कर चुके हैं। फेसबुक पर मोदी के 4.47 करोड़ फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर मोदी के 3.52 करोड़ फॉलोअर हैं।