फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll: चुनावी नतीजों से गदगद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, बोली- पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल

Sat, 13 Jul 2024 10:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Bypoll: सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया की सहयोगी और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी काफी गदगद हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपनी मुख्य विरोधी और केंद्र की भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव नतीजों से ये साफ हो गया है कि देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल है। बता दें कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों को 10 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को मात्र दो विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। जबकि बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


इंडिया का वोट शेयर 51 फीसदी- ममता
वहीं ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि एनडीए को मात्र 46 प्रतिशत वोट मिला है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया का वोट शेयर 51 फीसदी है। 13 विधानसभा सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल की चार, तीन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड की दो और पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ था।

जीत के लिए जनता का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में सभी चार सीटों पर टीएमसी की जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। बता दें कि मुंबई से लौटने पर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, पूरे भारत में रुझान भाजपा के खिलाफ है। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या यह इस बात का संकेत है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी, इस पर ममता बनर्जी ने कहा, रुझान बहुत स्पष्ट है, यहां तक कि पहले का जनादेश (लोकसभा चुनाव का) भी एनडीए के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन


'भाजपा ने फिर से शुरू किया एजेंसी राज'
भाजपा लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन एनडीए सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, जनादेश उनके खिलाफ है और अब उन्होंने फिर से एजेंसी राज शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने भाजपा से रायगंज, बागदा और राणाघाट दक्षिण सीटें छीन लीं और कोलकाता में मानिकतला सीट बरकरार रखी। उन्होंने कहा, रायगंज और मानिकतला में चुनावों का राजनीतिक महत्व है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि मानिकतला में पार्टी उम्मीदवार सुप्ती पांडे की 62 हजार से अधिक मतों से जीत बहुत अच्छी थी।

उपचुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा बरसीं महुआ मोइत्रा
इधर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उपचुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके 'एजेंसी राज' की 'हार का सिलसिला' जारी है, क्योंकि इंडिया ब्लॉक को सात राज्यों में हुए उपचुनावों में 13 विधानसभा सीटों में से 10 पर जीत मिली है। मोइत्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इसलिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में 4/4 विधानसभा उपचुनाव जीते हैं, जबकि इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर 10/13 जीते हैं। भाजपा और उसके एजेंसी राज की हार का सिलसिला जारी है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री को टैग करते हुए कहा, लोग कह रहे हैं 'तुमसे न हो पाएगा' नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें