फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्रालय: नितिन गडकरी ने कहा- सड़क दुर्घटनाओं को 2024 तक 50 फीसदी घटाने का लक्ष्य 

Fri, 18 Jun 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • नितिन गडकरी ने उद्योग निकाय फिक्की द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया
  • हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या और इससे होने वाली मौतों को 50 फीसदी तक कम करना है। उन्होंने कहा इसके साथ ही सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं सड़क इंजीनियरिंग समस्याओं के कारण होती हैं।  

विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्री उद्योग निकाय फिक्की द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं (हर साल) के कारण लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं, मेरा आंतरिक लक्ष्य है कि 2024 से पहले हम मौतों और दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी करेंगे।

गडकरी ने कहा कि 22 लाख ड्राइवरों की कमी है। इसलिए सरकार का लक्ष्य दो हजार ड्राइविंग स्कूलों की स्थापना है। इनमें पिछड़े जिलों को वरीयता दी जाएगी। यह देखते हुए कि सड़क सुरक्षा दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है, गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय एक इंटेलीजेंट यातायात प्रणाली बना रहा है। इसके अलावा एक स्वतंत्र सड़क सुरक्षा परिषद की स्थापना करने की भी योजना है, जिसकी अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें