फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gati Shakti: 'भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल', गति शक्ति पर बोले पीएम

Sun, 13 Oct 2024 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gati Shakti:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान ने देश के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में काम किया है। इसने मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया है, जिससे विकास की गति और दक्षता बढ़ी है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 'पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' (पीएमजीएस-एनएमपी) भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने की एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है, जो विभिन्न क्षेत्रों में तेजी और दक्षता के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में 'पीएम गति शक्ति अनुभव केंद्र' का दौरा किया। यह केंद्र पीएमजीएस-एनएमपी की खासियतों, उपलब्धियों को दर्शाता है। 

विज्ञापन


पीएम गति शक्ति पहल का मकसद आर्थिक और सतत विकास है, जिसमें रेल, सड़क, बंदरगाह, जलमार्ग, हवाई अड्डे, सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे जैसे सात इंजन शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान ने देश के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में काम किया है। इसने मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया है, जिससे विकास की गति और दक्षता बढ़ी है। 



उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों का समन्वय लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने, देरी को कम करने और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने में मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, गति शक्ति के कारण भारत अपने विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने में तेजी ला रहा है और इससे प्रगति, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के उस पोस्ट को भी टैग किया, जिसमें उन्होंने गति शक्ति पहल की तारीफ की है। गोयल ने लिखा है, आज पीएम मोदी द्वारा मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के शुभारंभ का तीसरा साल है। यह पहल लॉजिस्टिक्स को सुगम बनाकर और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी ला रही है। उन्होंने कहा कि यह एक आधुनिक और आपस में जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो विकसित भारत के निर्माण के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें