फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए अगले महीने दूरसंचार कंपनियों से बैठक करेगा ट्राई

Mon, 19 Nov 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि 2019 के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए अथॉरिटी अगले महीने दूरसंचार उद्योग की कंपनियों से मुलाकात कर सकता है। इस बैठक में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ बुनियादी ढांचे की सुविधा और दूरसंचार क्षेत्र के कुछ अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


ट्राई चेयरमैन ने बताया कि अगले महीने होने वाली बैठक में इन कंपनियों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि अगले कैलेंडर वर्ष वे क्या शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श के जरिए अगले वर्ष के लिए नए क्षेत्रों को समझने को यह एक व्यापक परामर्श होगा।

ट्राई चेयरमैन ने कहा कि आने वाले पांच-छह महीने में ओवर-द-टॉप (ओटीपी) लोगों के लिए नियामक ढांचे के मुद्दे पर ट्राई अपने विचारों को अंतिम रूप देने में सक्षम है। पिछले सप्ताह दूरसंचार नियामक ने व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल डुओ जैसे ओटीपी एप्स के लिए नियामक ढांचे का पता लगाने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि टैरिफ, सेवा की गुणवत्ता और इंटरकनेक्ट पहलुओं के क्षेत्र में नए व्यापक ढांचे का उद्देश्य विकास है न कि हितधारकों को नुकसान पहुंचाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें